भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पुलकता सौन्दर्य / उर्मिल सत्यभूषण

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:34, 22 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उर्मिल सत्यभूषण |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरी गोदी में उस दिन
पुलकता सौन्दर्य आया था
न जाने कब से इस
वात्सलय ने आँचल फैलाया था
उषा अरुणाम सी होकर
स्वयं आँगन में उतरी थी
निशा का अन्त आया था
उजाला दिन में छाया था
मेरी कल्पना ने सुंदरम
में शिवम् देखा था
कि मेरी भावना ने शिवम्
में ही सत्यम् देखा था
युगों की साधना को
प्राणजा साकार कर देंगी
उसकी रूप राशि में
त्रिगुण का संगम देखा था।