भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पेड़ क्या करता है / राजेश जोशी

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:53, 22 फ़रवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेश जोशी }} माँ कहती है<br> पेड़ रात में सोते हैं<br><br> तो ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

माँ कहती है
पेड़ रात में सोते हैं

तो पेड़
क्या करता है दिन भर?

हम्माल
हम्माली करता है
मजूर
मजूरी अफसर
अफसरी करता है
बाबू बाबूगिरी

और
रात को थक कर सोता है
‌और पेड़

पेड़ क्या करता है दिन-भर?