भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पैराहन-ए-शरर / अली सरदार जाफ़री

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:05, 6 नवम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खडा़ है कौन पैराहन-ए-शरर<ref>चिनगारी का परिधान</ref> पहने
बदन है चूर तो माथे से ख़ून जारी है
ज़माना गुज़रा कि फ़रहादो-कै़स ख़्त्म हुए
यह किस पे अहले-जहाँ, हुकमे-संगबारी है
यहाँ तो कोई भी शीरीं-अदा निगार नहीं
यहाँ तो कोई भी लैला-बदन बहार नहीं
यह किसके नाम पे ज़ख़्मों की लाल-कारी है

कोई दिवाना है, लेता है सच का नाम अब तक
फ़रेबो-मक्र<ref>छल-छद्म</ref> को करता नहीं सलाम अब तक
है बात साफ़ सज़ा उसकी संगसारी<ref>दण्ड का विधान, जिसके अनुसार अपराधी को पत्थर मारे जाते हैं</ref>
 है



शब्दार्थ
<references/>