भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्यार / अनिता ललित

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:55, 5 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिता ललित |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्यार...
खिलती मुस्कान, आँसू की ज़ुबान भी है!
तन्हाई का साथी, भीड़ में बियाबान भी है!
स्पर्श की मीठी सिहरन, तंज़ से लहूलुहान भी है!
पोखर में कमल, सागर में तूफ़ान भी है!
फूलों की ख़ुश्बू, काँटों का सामान भी है!
सूरज की तपिश, बारिश का वरदान भी है!
अमावस की रात, चाँदनी का अरमान भी है!
विरह की बदरी, पपीहे की तान भी है!
धड़कन की सरगम, जिस्म की जान भी है!
हर जवाब की बुनियाद, हर सवाल का एहतराम भी है!
प्यार...
जीवन का आग़ाज़, जीवन का अंजाम भी है...!!!