भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्यार में / स्मिता झा

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:48, 11 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= स्मिता झा |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> तुम्हारे भीगे शब्…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुम्हारे भीगे शब्द
मेरे मन की गहराइयों में
गूँजते हैं
इस तरह
कि जैसे गूँजती हैं
चीड़ों को भेदती तेज हिमानी हवाएँ.............!
तुम्हारी भीगीं चाहतों का
मूक निमन्त्रण
मेरी सुरमई
आँखों में
छलकता है
इस तरह
कि जैसे खनखन छलकता है
फेनिल रंग में डूबे झरनों का निनाद.............!