भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्यार रिश्ता हो न हो, पर धर्म है, ईमान है / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:30, 23 अगस्त 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्यार रिश्ता हो न हो, पर धर्म है, ईमान है
कीजिए महसूस तो हर सिम्त वो भगवान है।

चुक गयी हिम्मत तो कितनी दूर चल पायेंगे आप
हौसला हो दिल में तो हर रास्ता आसान है।

सोचकर हो प्यार तो कुछ क्षोभ, कुछ संताप हो
ख़ुदबखुद जो हो गया वो मान लो वरदान है।

प्यार में डूबा हो दिल या दिल भरा हो प्यार से
उम्र के अंतिम क्षणों तक बस यही अरमान है।