भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रणय गीत / कुलवंत सिंह

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:27, 3 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुलवंत सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गीत प्रणय का अधर सजा दो।
स्निग्ध मधुर प्यार छलका दो।

शीतल अनिल, अनल दहकाती,
सोम कौमुदी मन बहकाती,
रति यामिनी बीती जाती,
प्राण प्रणय आ सेज सजा दो।
गीत प्रणय का अधर सजा दो।

गीत प्रणय का अधर सजा दो।
स्निग्ध मधुर प्यार छलका दो।

ताल नलिन छटा बिखराती,
कुंतल लट बिखरी जाती,
गुंजन मधुप विषाद बढाती,
प्रिय वनिता आभास दिला दो।
गीत प्रणय का अधर सजा दो।

गीत प्रणय का अधर सजा दो।
स्निग्ध मधुर प्यार छलका दो।

नंदन कानन कुसुम मधुर गंध,
तारक संग शशि नभ मलंद,
अनुराग मृदुल शिथिल अंग,
रोम रोम मद पान करा दो।
गीत प्रणय का अधर सजा दो।

गीत प्रणय का अधर सजा दो।
स्निग्ध मधुर प्यार छलका दो।