भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रधान और पुल / अरुण कमल

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:45, 5 नवम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अपने प्रधान को नए बने पुल का
उद्घाटन करना था और जैसी प्रथा थी
पुल पर सबसे पहले उन्हीं को चलना था

प्रधान ने एक बार रस्ते को ताका
कुछ सोचा
कुछ भाँपा
और कहा-- भाइयो! लोगो! समझो उद्घाटन हो गया
और लौट गए

बात यह थी कि प्रधान को पुल पर भरोसा न था