भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रबल प्रेम के पाले पड़कर प्रभु को नियम बदलते देखा / बिन्दु जी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:06, 18 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बिन्दु जी |अनुवादक= |संग्रह=मोहन म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्रबल प्रेम के पाले पड़कर प्रभु को नियम बदलते देखा।
उनका मान टले टल जाए जन का मान न टलते देखा।
जिनकी केवल कृपादृष्टि से सकल सृष्टि को चलते देखा,
उनको गोकुल के गोरस पर सौ-सौ बार मचलते देखा।
जिनके चरण-कमल कमला के करतल से न निकलते देखा।
उनको ब्रज करील कुंजों में कंटक पथ पर चलते देखा।
जिनका ध्यान विरंचि शम्भू शनकादिक से न संभलते देखा।
उनको ग्वाल सखा मंडल में लेकर गेंद उछलते देखा।
जिनकी बंक भृकुटि के भी से सगर सप्त उबलते देखा।
उनको हीं यशुदा के भी से अश्रु ‘बिन्दु” दृग ढलते देखा।