भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रस्थान / ओरहान वेली

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:23, 30 जून 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओरहान वेली |अनुवादक=सिद्धेश्वर स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जाते हुए जहाज़ की ओर
ताकता हूँ मैं

स्वयं को
समुद्र में
झोंक नहीं दूँगा मैं

ख़ूबसूरत है यह संसार
मेरे भीतर
घर किए बैठा है मर्दानापन
रो भी तो नहीं सकता मैं।

अँग्रेज़ी से अनुवाद : सिद्धेश्वर सिंह