भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रीत बसेरा / आरती 'लोकेश'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:05, 18 दिसम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आरती 'लोकेश' |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उनींदी सी मैं आ बैठूँ,
कल्पना के बसेरे में,
नीलांबर की ओढ़ चदरिया,
बादलों के घेरे में।

हरित धरा को मान बिछौना,
झरे सुमन कर आलिंगन,
नाप डालूँ अंतरिक्ष सारा,
पग के हर एक फेरे मेँ।

विस्तृत उर आकार दूँ,
घूमती अवनी के चाक पर,
बारिश की बूँदों की खुशबू,
धूल धूसरित पात पर।

वही सुगंध पवन बिखेरूँ,
कण कण प्रेम सुवास भरूँ,
मिलन कलियाँ महकें चटकें,
प्रिय पाती की डाक पर।