भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रेम वाले लाल गुलाब / शर्मिष्ठा पाण्डेय

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:04, 3 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शर्मिष्ठा पाण्डेय }} {{KKCatKavita}} <poem> प्र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्रेम वाले लाल गुलाब मासूम थे
तोड़े गए पर उन्हें पता न था
गुलदानों में असली फूलों का चलन बीत चुका था
तो,यूँ ही उन्हें रख दिया कैक्टस के इक पौधे पर
बेमेल सही कांटे भी चुभन भी
लेकिन, गुलाब तो हैं
प्रेम भी
बस यही बहुत है