भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रेरणा की मृत्यु / रामकृपाल गुप्ता

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:13, 3 अप्रैल 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकृपाल गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या लिखूँ
रीता मन-रूठकर कल्पना चली गई।
शेष हैं एक वृहद शून्य के वृत्तपाश
बन्दी हैं प्राणों के सारे स्वर
क्या गाऊँ
गतिहीना
मतिहीना
लेखन कलपती-सी
चूर-चूरअभिमान
जैसे उपेक्षित अनादृता
मानिनी सिसकती-सी
पड़ी है।
कैसे मनाऊँ अरे पोर-पोर
टूटी उँगलियो की
कैसे उन बालों का सहलाऊँ
द्वार हर द्वार बन्द
छनद की सुहास कहाँ से लाऊँ
उजड़ी रे वाटिका उजड़ गई
अलि दल उदास
और काँटो से तितली के पंख बिंधे
मुरझाये फूल ढले
दूर कहीं उड़ गई सुवास
जाने क्यों माली की साधना छली गई।
क्या लिखूँ रीता मन
रूठ कर कल्पना चली गई।