भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फर्क-2 / भरत ओला

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:50, 5 फ़रवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भरत ओला |संग्रह=सरहद के आर पार / भरत ओला}} {{KKCatKavita‎}} <Po…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


रेगिस्तान में
भटकता मुसाफिर
प्यास और थकान
बंदरिया की तरह
छाती से चिपकाए
ढूंढ रहा है
बूंद-बूंद पानी
देह भर छाया

फूलों लदे बगीचे में
घूम रहा है मुसाफिर
टॉमी कुत्ते के साथ
फव्वारे से गुजरता
कोमल घास को रौंदता
प्रजातियां पहचानता
रंग-बिरंगे फूलों की
कूलर से चिपचिपाई
देह सुखाता
उलींचता मन से अपने
दिन भर बटोरा आलस्य