भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फुटकर शेर-2 / शमशाद इलाही अंसारी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:28, 1 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शमशाद इलाही अंसारी |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> '''1. उसकी आ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

1.

उसकी आँख का काजल पिघला होगा रात भर,
बेज़ुबाँ तकिये ने सुना दी दास्ताँ दर्द की।
(रचनाकाल: 24.01.2003)
 

2.

तेरे आस्ताँ से उठ गए अब सफ़र की हमको फ़िक्र कहाँ,
जहाँ रुक गए वहाँ सो लिए अब मौसमों की ख़बर कहाँ।
(रचनाकाल: 24.01.2003}

3.

दोस्ती करने का चलन एक दम बदली हो गया,
एज, सैक्स, लोकेशन पहले बताना ज़रूरी हो गया।
रचनाकाल: 24.01.2003

4.

धीरे-धीरे इस बर्फ़ का घुल जाना अच्छा लगा,
कतरा-कतरा मुझको तेरा भूल जाना अच्छा लगा|
(रचनाकाल: 08.03.2004)

5.
 
बाद गुफ़्तगू के हुआ ये एहसास,
कि वो शख़्स मुझसे मुखा़तिब ही न था।
(रचनाकाल: 01.05.2005)
 
6.

बाद मेरे रह जाएंगी चंद निशानियाँ
दोस्तों के कुछ ख़ुतूत दुश्मनों की गालियाँ|
(रचनाकाल: 23.03.2006)