भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फुरसत की भाषा / अशोक कुमार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:31, 15 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी मेरी दूसरी भाषा थी
जिसे मैंने भोजपुरी के बाद सीखा था
अंगरेजी वह तीसरी भाषा थी
जो हिन्दी के बाद आयी थी

शर्ट पैंट मेरी पहली और आखिरी पोशाक थी
जो अंगरेजी सीखने के पहले ही आयी थी
कुरते पजामे तो फुरसत में पहने जाते थे

कहीं हिन्दी मेरी फुरसत की भाषा तो नहीं थी।