भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फूल खिले / नवल शुक्ल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:38, 2 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवल शुक्ल |संग्रह=दसों दिशाओं में / नवल शुक्ल }} <P...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फूल खिले, खिले फूल
धान फूल
कोदो फूल, मक्का फूल
कुटकी फूल खिले।

फूल खिले, खिले फूल
गोभी फूल, परवल फूल
करेला, बरबटी
कुम्हड़, लौकी, खेक्सा
मिर्ची फूल खिले।

फुळ खिले, खिले फूल
खीरा फूल
तोरई फूल
महुआ फूल खिले
ऎसी हो बारिश
ख़ूब फूल खिलें।