भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फैसला / रमेश आज़ाद

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:44, 21 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश आज़ाद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खूब चक्कर काटे
वकीलों के,
अदालतों के
मुंशी, पेशकार, बाबू, बड़े बाबूओं के
इर्द-गिर्द घूमे
कानून के
दांव-पेंच झेले
ढेर सारे अनुच्छेदों के छेद से गुजरे
पर
यह नहीं पता चला
किसके साथ क्या हुआ
जो सबको अन्याय मिला।