भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बंधू रे / रामनरेश पाठक

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:47, 9 सितम्बर 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बंधु रे!

नाग सोख गया
धरती का रस,
बीज, मिहनत, कमाई
मेरी छाती दरक गयी
बंधु रे!

संज्ञा बदल गयी
विशेषण बदल गए
कर्म और अधिकरण, बदल गए
मेरी बाजी पलट गयी
बंधु रे!

जहर अब भी घोला जा रहा है
भविष्य के शिशु को एक हाथ
अब भी दबोचे जा रहा है
बंधु रे!
बंधु रे!!
बंधु रे!!!