भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बत्तख / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:49, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बत्तख बत्तख! ऊपर आओ
पानी से निकलो आ जाओ
काली गोरी सूरत वाली
कू कू-कू कू करने वाली
कभी घूमती हो धरती पर
जल में कभी फुलाती हो पर
कभी तैरती कभी किलकती
आओ तुम मुझ तक आ जाओ
आओ आओ-आओ आओ
अपना भोजन लेती जाओ