भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बद्ध-1 / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:36, 12 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बद्ध!
हृत वह शक्ति किये थी जो लड़ मरने को सन्नद्ध!
हृत इन लौह शृंखलाओं में घिर कर,
पैरों की उद्धत गति आगे ही बढऩे को तत्पर;
व्यर्थ हुआ यह आज निहत्थे हाथों ही से वार-

खंडित जो कर सकता वह जगव्यापी अत्याचार,
निष्फल इन प्राचीरों की जड़ता के आगे
आँखों की वह दृप्त पुकार कि मृत भी सहसा जागे!