भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बनावटी सिंह / सुखराम चौबे 'गुणाकर'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:08, 10 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुखराम चौबे 'गुणाकर' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गधा एक था मोटा ताजा,
बन बैठा वह वन का राजा!

कहीं सिंह का चमड़ा पाया,
चट वैसा ही रूप बनाया!

सबको खूब डराता वन में,
फिरता आप निडर हो मन में,

एक रोज जो जी में आई,
लगा गरजने धूम मचाई!

सबके आगे ज्यों ही बोला,
भेद गधेपन का सब खोला!

फिर तो झट सबने आ पकड़ा,
खूब मार छीना वह चमड़ा!

देता गधा न धोखा भाई,
तो उसकी होती न ठुकाई!