भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बम-बम भोले / दीनदयाल शर्मा

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:49, 7 नवम्बर 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बम-बम भोले, बम-बम भोले,
सब मिल बोलो बम-बम भोले।
 कड़-कड़ कड़-कड़ कड़के बिजली,
गड़-गड़ गड़-गड़ गिरते ओले।
बरखा जब आती है तब ये
अपनी बोली में ही बोले.....।

मेंढक अपनी तान सुनाए,
भाँत-भँतीले गीत वो गाए।
छप-छप छप-छप करते बच्चे,
इधर-उधर गलियों में डोले.....।

कागज की सब नाव चलाए,
उछलकूद हुड़दंग मचाए।
जो जीते कहलाए सिकंदर,
सब मिल बोले-बम-बम भोले.....।

बरखा जब हो जाए बंद तो,
सतरंगिया नभ में छा जाए।
बजा के ताली सारे बच्चे,
अपने मन की गाँठें खोले.....।

गड़बड़-गड़बड़ मत कर प्यारे,
मन जीेते जग जीत कहाए।
मार के मन को जीने वाले,
तूं भी अपने मन को धोले .....।।