भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बर्फ / सुदर्शन प्रियदर्शिनी

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:24, 22 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन प्रियदर्शिनी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> बर्फ प…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बर्फ पर बर्फ़
कोहरे पर कोहरा
जमता ही जाता है
यहॉ धूप के लिए
दरीचो़ं के बीच भी
कहीं सुराख नही है।
जब अपने ही ताप से
सन्तप्त हो
यह कोहरा पिघलेगा
तो अपने आस पास
कितनी दरारें
कितने खङङे खोद देगा
जो कभी भरने का
नाम नही लेगे ।
यह हृदय म्युनिसिपैलिटी की
सङ़क नही कि
मौसम के बाद
अपने डैटूयूर के
बोड लगा कर
सङ़कों के
पैबंद भर देगी ।
यहॉ तो लगी हुई
एक भी खरोंच
उम भर का दर्द
उम भर की सीलन
बन कर
अन्दर ही अन्दर
खा जायेगी ।