भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बहुतायत की आंधी में / निशान्त

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:10, 18 अक्टूबर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशान्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>जवानी क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जवानी की दहलीज पर
खिंचाई थी जो फोटो
किसी तरह
सुरक्षित है आज भी घर में
लेकिन शेष जो सैंकड़ों
खिंचाई गई आज तक
बची नहीं एक भी
बहुतायत की आँधी में
उड़ गई सब
यही क्यों
कितनी ही तो
अच्छी चीजें थी घर में
मसलन
किताबें
पत्रिकाएँ
डायरियाँ
चिट्ठियाँ
जिन्हें सम्भाल नहीं पाए हम
यह तो कहानी है
एक घर की
मुझे लगता है
देश
और
देश के बाहर भी
दुहराई जा रही है
यह कहानी
हर कहीं।