भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बादल / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:46, 4 सितम्बर 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= हँस-हँस गाने गाएँ हम ! / महेन्द...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

.
ये घनघोर बरसते श्यामल-बादल !
.
निर्भय नभ में उमड़-घुमड़ कर छाए,
  देख धरा ने नाना रूप सजाए,
स्वागत करने नव-वृक्ष उमग आए,
  पल्लव-पल्लव में आज मची हलचल !
  ये घनघोर बरसते श्यामल-बादल !
.
नदियाँ जल से पूर गयीं मटमैली,
गिट्टक-टिल्लू ने मिल होली खेली,
हाथों में कागज़ की नावें ले लीं,
  सड़कों पर पानी, गलियों में दलदल !
  ये घनघोर बरसते श्यामल-बादल !
.
  तालों पर मेंढ़क करते टर-टर-टर,
दीपक पर दीमक़ उड़ती फर-फर-फर,
  आओ झूला झूलें जी भर-भर कर,
  सुख पाएँ वर्षा का सब बाल-सरल !
  ये घनघोर बरसते श्यामल-बादल !