Last modified on 4 जनवरी 2010, at 22:26

बाहर चुप है अन्दर चुप / विनोद तिवारी

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:26, 4 जनवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=दर्द बस्ती का / विनोद तिवार…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


बाहर चुप है अन्दर चुप
धरती और समंदर चुप

शेख बिरहमन चीख़ रहे हैं
मस्जिद चुप है मन्दर चुप

शायद है बीमार मदारी
बैठे ताकें बन्दर चुप

ऐरे-ग़ैरे पाठ पड़ाते
ज्ञानी और धुरन्धर चुप