भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बिछुड़न / भावना शेखर

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:20, 16 अगस्त 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भावना शेखर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अपनेपन का मांझा
थोडा थोडा लपेटा था रोज़
जिंदगी की चरखी घुमा घुमाकर,
यहाँ वहाँ इकसार कसा हुआ।
आज भी कटी हुई पोरों पर
बाकी हैं निशान

सोचा था,
मेरी भी पतंग उड़ेगी एक दिन
छुएगी आसमान
बादलों के पार
लालसा के चटख रंग की,

सूरज के पैर में चिकोटी काट कर
लौट आएगी मेरी बाँहों में
डोर के सहारे।

मगर ये हो न सका
मेले में बिछड़े बच्चे सी
खो गयी पतंग,

कटकर गिरी किसी नदी नाले में
या पेड़ की डाल में
उलझकर फट गई
नहीं जान पाई

और, नहीं जान पाते हम
कब कोई मज़बूत मांझा
हमारी डोर को काट डाले!