भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बिजलियाँ जो भी अब गिराएगा / हरिराज सिंह 'नूर'

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:54, 27 अक्टूबर 2019 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिजलियाँ जो भी अब गिराएगा।
वो किसी तौर बच न पाएगा।

चाँद-तारे फ़लक से ग़ायब हैं,
कौन शब का बदन सजाएगा?

रिश्ता नाज़ुक है आग-पानी का,
कब समझ में बशर की आएगा?

मन लगाऊँ कहाँ मैं दुनिया में,
कब मुझे कोई ये बताएगा?

‘नूर’ उसको कहाँ तलाशें हम?
मस्अला ये सुलझ न पाएगा।