भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बीकानेर-7 / सुधीर सक्सेना

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:31, 25 मार्च 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर सक्सेना |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किसी के सपनों में आता है
हवामहल
किसी के सपनों में
बावड़ियां
किसी के सपनों में
बुर्ज
किसी के सपनों में
दूह-ढाणियां
तो किसी के सपनों में
प्राचीर

मगर
बाज वक्त
रेगिस्तान के सपनों में आता है
मोजड़ी में पांव दिए बीकानेर