भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बोलि हारे कोकिल, बुलाई हारे केकीगन / द्विज

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:57, 7 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=द्विज }} Category:पद <poem>बोलि हारे कोकिल, बुलाई हारे के...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बोलि हारे कोकिल, बुलाई हारे केकीगन,
सिखैं हारीं सखी सब जुगति नई नई॥

द्विजदेव की सौं लाज बैरिन कुसंग इन,
अंगन ही आपने, अनीति इतनी ठई॥

हाय इन कुंजन तें, पलटि पधारे स्याम,
देखन न पाई, वह मूरति सुधामई॥

आवन समै में दुखदाइनि भई री लाज,
चलन समै में चल पलन दगा दई॥