भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भजन बिन जीवन बीत गया / शिवदीन राम जोशी

Kavita Kosh से
Kailash Pareek (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:04, 27 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवदीन राम जोशी | }} {{KKCatPad}} <poem> भजन ब...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भजन बिन जीवन बीत गया |
रूप स्वरूप शारीरिक बल सब, जोबन बीत गया ||
बालपना तो गया खेल में, तरुनाई तिरिया के मेल में |
सबसे बुरा बुढ़ापा छछिया, वह नवनीत गया ||
ऐ ! मनमौजी समय बिताया, तेरे हाथ कछु ना आया |
गाया करता मधुर स्वरों से, वह संगीत गया ||
जगत जेल से छूट सका ना, राम नाम धन लूट सका ना |
संत संगाती सच्चा साथी, प्यारा मीत गया ||
भरत खंड में चार पदारथ, क्यूँ ना अगला जनम सुधारत |
शिवदीन हरि से प्रीत लगा,फिर बाजी जीत गया ||