भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भाव दो,भाषा प्रखर दो शारदे / ओमप्रकाश यती

Kavita Kosh से
Omprakash yati (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:30, 27 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{kkGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार = ओमप्रकाश यती |संग्रह= }} {{KKcatGhazal}} <poem> भ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साँचा:KkGlobal

साँचा:KKcatGhazal



भाव दो, भाषा प्रखर दो शारदे
लेखनी में प्राण भर दो शारदे

मेरे मानस का अँधेरा मिट सके
ज्ञान के कुछ दीप धर दो शारदे

सत्य को मैं सत्य खुल कर कह सकूं
ओज दो, निर्भीक स्वर दो शारदे

शब्द मेरे काल-कवलित हों नहीं
पा सकें अमरत्व , वर दो शारदे

मेरे जीवन के हर इक पल को ‘यती’
सर्जना के नाम कर दो शारदे