भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
भूले भूले भौंर बन भाँवरे भरैंगे चहूँ / द्विज
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:28, 1 अक्टूबर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=द्विज }} Category:पद <poem> भूले भूले भौंर ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
भूले भूले भौंर बन भाँवरे भरैंगे चहुँ,
फूलि फूलि किंसुक जके से रही जायहैं.
द्विजदेव की सौं वह कूजन बिसारि कूर,
कोकिल कलंकी ठौर ठौर पछितायहैं.
आवत बसंत के न ऐहैं जो पै स्याम तौ पै,
बावरी ! बलाय सों,हमारेऊ उपायहैं.
पीहैं पहिलेई तें हलाहल मँगाय या,
कलानिधि की एकौ कला चलन न पायहैं.