भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन से प्रभू का भजन करना होली मतवाला) / आर्त

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:51, 31 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आर्त }} {{KKCatKavita‎}} {{KKAnthologyHoli}} Category:अवधी भाषा <poem> मन से प्…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मन से प्रभू का भजन करना
देखो न दामन मे दाग लग जाए, गन्‍दी डगर न कदम धरना।।

काल गहे कर्मों का लेखा , जैसा करे फल वैसा ही देखा
’आर्त’ मगन मन प्रभू गुन गाये , भव से तरन का जतन करना ।।

‘आर्त’ दुखी की सेवा किये जा, धरम करम की राह चले जा
देखो न जीवन वृथा बीत जाये , जग में भला ही करम करना ।।
अंजनि लला के चरण मन लाओ, पडि कुसंग न अपयश कमाओ ।

हनुमत चरित सुनत मन हरषे , दुइनो नयन नेह जल बरसे
देखो न दुनिया तुम्‍हे गरियाये , दुष्‍कर्मों से शरम करना ।।