भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मस्तक तले तकिया / हेमन्त शेष

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:24, 20 जनवरी 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमन्त शेष }} Category:कविता <poeM> पत्नी प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पत्नी पड़ोस में
कमरा धुंध से बाहर आता
खिड़की में उजाला
चाय की तलब
बासी ख़बरों से भरा ताज़ा अख़बार
मिला खोलते ही फिर आज भी हू-ब-हू
ठीक बीते कल जैसा संसार