भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मायावी संत / कुँवर दिनेश

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:43, 22 मार्च 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुँवर दिनेश }} Category:हाइकु <poem> 1 फूल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

1
फूलों के रंग
बसंत की रौनक
तितली संग ।
2
झूमे वसन्त
श्यामल भ्रमर की
चली पढ़ंत ।
3
मोहे वसंत
भ्रम लिये भ्रमर
मायावी संत ।
4
सर्षप -सेना
गणना में अगण्य
वसन्त सेना ।
5
 वसन्तोत्सव
आम्र -मञ्जरी पर
पिकी का रव ।
-0-