भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुझे बताओ / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:48, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दादी अम्माँ, मुझे बताओ,
नीचे ही गिरता क्यों फल?
धुआँ सदा ऊपर क्यों जाता?
नीचे गिरते गेंद उछल।
दादी अम्माँ, मुझे बताओ,
कैसे बनते है बादल?
कौन उन्हें देता है बिजली?
कौन उन्हें देता है जल?