भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरे मन -आँगन / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:01, 31 मार्च 2019 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


मूक अब क्यों प्राण मेरे
कैसे कोई जानेगा?
एक निमिष का रहा अबोला
था प्राणों पर भारी।
स्वर सुने गुज़रा है अरसा
तब से अब तक
कितनी है लाचारी ,
मेरे मन -आँगन
केवल विष बरसा
भरी व्यथा
 कितनी होगी मन में
व्याकुलता जान लो
दर्द हमारे एक हैं
खोलो मन की आँखें
खुद ही पहचान लो।