भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मोबाईल का आर्डर‌ / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:54, 29 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुबह ‘चार’ पर मुर्गे उठकर,

हर दिन बाँग लगाते थे|

सोने वाले इंसानों को,

“उठो उठो “चिल्लाते थे|

 
किंतु आजकल भोर हुये,

आवाज़ नहीं ये आती है|

लगता है कि अब मुर्गों की,

नींद नहीं खुल पाती है|


मुर्गों के घर चलकर उनको,

हम मोबाईल दे आयें|

और अलार्म है, कैसे भरना,

उनको समझाकर आयें|

 
चार बजे का लगा अलार्म,

मुर्गे जब उठ जायेंगे|

कुकड़ूं कूं की बांग लगेगी,

तो हम भी जग जायेंगे|


मुन्नूजी ने इसी बात पर,

पी. ए.को बुल‌वाया है|

द‌स‌ ह‌ज़ार‌ मोबाईल‌ लेने,

का आर्ड‌र‌ क‌र‌वाया है|