भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मोर / रुचि जैन 'शालू'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:01, 23 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रुचि जैन 'शालू' |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मोर की कलगी तो देखो
जैसे हो वह कोई ताज
कोयल की कू-कू तो सुन
जैसे बजता हो कोई साज
बगुला कैसे मछली पकड़े
यह कैसा है उसका राज
कितने तरह तरह के पक्षी
अलग-अलग इनका अंदाज़।