Last modified on 19 दिसम्बर 2015, at 18:51

मोह / राग तेलंग

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:51, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>मोह क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मोह कैसा भी हो
वह बना प्लास्टिक का ही होता है

प्लास्टिक के होने से भी पहले
यह सत्य जानते थे हमारे पुरखे

पुरखों के त्याग को
जाने-समझे बगैर
मुश्किल है
मोह से मुक्ति

प्लास्टिक से फिर मोह कैसा !

प्लास्टिक का मोह त्यागो
जितनी जल्दी हो सके ।