भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मौत का मंज़र हमारे सामने था / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:03, 2 जनवरी 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मौत का मंज़र हमारे सामने था
थरथराता डर हमारे सामने था।

जेा हमारे क़़त्ल की साज़ि़श में था कल
दोस्त अब बनकर हमारे सामने था।

हम गवाही किस तरह देते बताओ
फिर वही खंजर हमारे सामने था।

लोग बारिश का मज़़ा जब ले रहे थे
एक कच्चा घर हमारे सामने थां।

झूठ पर सब झूठ बोले जा रहे थे
अैर वो ईश्वर हमारे सामने था।