भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यथार्थ नहीं / सुरेश सलिल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:27, 14 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश सलिल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैंने फोड़े को छुआ
तो भीतर तक एक टीस कौन्ध गई

मैंने पत्ती को छुआ
तो भीतर तक एक सरसराहट दौड़ गई

मैंने सपने को छुआ
तो भीतर तक एक असम्भव कलाकृति रँग गई

फोड़े की जगह अब सिर्फ़ एक निशान बचा रह गया है
पत्ती पीली पड़ कर झड़ चुकी है
सपना नींद के साथ ही टूट गया

तो क्या छुई गई चीज़ें भी यथार्थ नहीं होतीं ?