भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

याद किस-किसकी उस क्षण आयी! / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:46, 22 जुलाई 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


याद किस-किसकी उस क्षण आयी!
धरे व्याध का रूप काल ने जब पग छुये, कन्हाई!
 
आयीं याद बाल-लीलायें!
यमुना-तट, वंशीवट, गायें!
दधि-घट लिए गोपबालायें
                     क्या फिर पडीं दिखाई!
 
ध्यान महाभारत का आया!
गीता को मन में दुहराया!
क्या अभिमन्यु, कर्ण की छाया
                      फिर नयनों में छायी!
 
बढ़े सखा-हित रथ निकालकर!
माँ लायी नवनीत थाल भर!
पा राधा का परस भाल पर
                     समरसता टिक पायी!

याद किस-किसकी उस क्षण आयी!
धरे व्याध का रूप काल ने जब पग छुये, कन्हाई!