भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यार निकला है आफ़्ताब की तरह / हातिम शाह

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:13, 12 नवम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हातिम शाह }} {{KKCatGhazal}} <poem> यार निकला है ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यार निकला है आफ़्ताब की तरह
कौन सी अब रही है ख़्वाक तरह

चश्म-ए-मस्त-ए-सियह की याद मुदाम
शीशा-ए-दिल में है शराब की तरह

कभू ख़ामोश हूँ कभू गोया
सरनविश्त है मिरी किताब की तरह

पस्त हो चल मिसाल दरिया के
ख़ेमा बरपा न कर हबाब की तरह

पा-बोसी कूँ उस का है गर शौक़
क़द कूँ अपने बना रिकाब की तरह

साफ़ दिल है तो आ कुदूरत छोड़
मिल हर इक रंग बीच आब की तरह

पीवे पीवे है शबाब ‘हातिम’ साथ
क्यूँ न दुश्मन जले कबाब की तरह