भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये कैसा पंजाब हैं लोग / तेजेन्द्र शर्मा

Kavita Kosh से
Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:30, 16 मई 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पढ़ने से जो समझ न आए
ऐसी बनी किताब हैं लोग

इज्ज़त जिससे नहीं झलकती
अब ऐसा आदाब हैं लोग

दूजे का नुक्सान करे जो
ऐसा बने हिसाब हैं लोग

बालों को बदरंग जो कर दे
ऐसा बने ख़िज़ाब हैं लोग

चढे नशा न कभी भी जिसका
ऐसी बनी शराब हैं लोग

कोई करे न किसी की चिन्ता
ऐसे हुए ख़राब हैं लोग

ढोल बजे और पांव न थिरके
ये कैसा पंजाब हैं लोग?