भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये तो बुरी बात है / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:42, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आधी सवारी कह देते हो
बच्चों को
ये तो बुरी बात है।
बस में न सीट कभी देते हो
बच्चों को
ये तो बुरी बात है।

कहने का मौका न देते हो
बच्चों का
ये तो बुरी बात है।
बार-बार डाँट-डपट देते हो
बच्चों को
ये तो बुरी बात है।

बड़े हो तो बड़ी सजा देते हो
बच्चों को
ये तो बुरी बात है।
इज्जत से जीने न देते हो
बच्चों को
ये तो बुरी बात है।