भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रक्त का संचार है पर्यावरण / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:30, 30 दिसम्बर 2018 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रक्त का संचार है पर्यावरण
साँस की रफ़्तार है पर्यावरण

फूल, फल या छाँव की ख़्वाहिश अगर
तो प्रकृति का प्यार है पर्यावरण

उन परिन्दों के लिए भी सोचिए
उनकी भी दरकार है पर्यावरण

मन खिले, आँगन खिले, उपवन खिले
फिर से अब तैयार है पर्यावरण

जन्म से लेकर मरण तक साथ दे
जिंदगी का सार है पर्यावरण

पेड़ रोते हैं कुल्हाड़ा देखकर
किस क़दर लाचार है पर्यावरण

एक पौधा आप भी आकर लगायें
प्रकृति का श्रृंगार है पर्यावरण