भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रात गए आँखों से / देवेन्द्र कुमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:49, 23 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र कुमार |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जलता है गाँव, घर, नगर
धू... धू... धू...
रात गए आँखों से चलती है
लू... ऽ... ऽ... ऽ...

दाएँ जाना,
जाकर बाएँ को मुड़ना,
देखा है, चेहरों से
चिड़ियों का उड़ना।

याद आई क्या?
कोई, फिर —
नगरवधू !!

एक-एक, दो
             फिर उसके बाद
टूट गया
मिट्टी-पानी का
रिश्ता
हम न हुए,
             वरना,
             क्या होते टेसू।